मुजफ्फरपुर : रेलवे की ऑनलाइन परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाया

मुजफ्फरपुर : सदर थाना के भगवानपुर स्थित केंद्र पर चल रहे रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑनलाइन परीक्षा में मंगलवार को फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया. पुलिस आरोपित परीक्षार्थी को गिरफ्तार कर थाना ले आयी. गिरफ्तार परीक्षार्थी जहानाबाद के मखदुमपुर के मकरपुर गांव निवासी अमन कुमार है. केंद्र पर सहायक लोको पायलट व तक्नीशियन के पद के […]

मुजफ्फरपुर : सदर थाना के भगवानपुर स्थित केंद्र पर चल रहे रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑनलाइन परीक्षा में मंगलवार को फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया. पुलिस आरोपित परीक्षार्थी को गिरफ्तार कर थाना ले आयी. गिरफ्तार परीक्षार्थी जहानाबाद के मखदुमपुर के मकरपुर गांव निवासी अमन कुमार है.

केंद्र पर सहायक लोको पायलट व तक्नीशियन के पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा चल रही है. वह सुबोध कुमार के स्थान पर परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया. जांच के दौरान पुलिस कर्मियों को उस पर संदेह हुआ. एडमिट कार्ड पर लगी तस्वीर व संस्थान के पास उपलब्ध तस्वीर में अंतर मिला.
आरोपित व असल परीक्षार्थी की तस्वीर अलग-अलग मिली. इसके बाद अमन को पुलिस कर्मियों ने हिरासत में ले लिया. इस बाबत परीक्षा केंद्र की ओर से सदर पुलिस को सूचना दी गयी. तलाशी के दौरान अमन के पास से सुबोध का प्रवेश पत्र, आधार कार्ड व वोटर आइडी भी बरामद हुआ. थानेदार सुनील कुमार रजक ने बताया कि फर्जी परीक्षार्थी पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उसे बुधवार को जेल भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >