मुजफ्फरपुर : मेयर ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र, कहा-होर्डिंग पर मंत्री के साथ मेयर व उप मेयर की भी लगे तस्वीर

मुजफ्फरपुर : पॉलीथिन थैलियों पर लगे प्रतिबंध को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र में जो बैनर-पोस्टर व होर्डिंग लगाये जा रहे हैं, उस पर सिर्फ मंत्री सुरेश शर्मा की ही तस्वीर है. इस पर मेयर सुरेश कुमार ने सवाल खड़े किये हैं. मेयर ने नगर आयुक्त संजय दूबे को […]

मुजफ्फरपुर : पॉलीथिन थैलियों पर लगे प्रतिबंध को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र में जो बैनर-पोस्टर व होर्डिंग लगाये जा रहे हैं, उस पर सिर्फ मंत्री सुरेश शर्मा की ही तस्वीर है.
इस पर मेयर सुरेश कुमार ने सवाल खड़े किये हैं. मेयर ने नगर आयुक्त संजय दूबे को पत्र लिखा है. इसमें पॉलीथिन पर लगे प्रतिबंध को लेकर जो बैनर-पोस्टर व होर्डिंग शहरी क्षेत्र में लगाये जा रहे हैं, उस पर उन्होंने मेयर व उप मेयर की भी तस्वीर लगाने को कहा है. उन्होंने पत्र में सशक्त स्थायी समिति में लिये गये निर्णय का भी हवाला दिया है.
मेयर ने कहा कि अगर होर्डिंग पर मेयर व उप मेयर की तस्वीर नहीं लगाने का कोई दिशा-निर्देश किसी वरीय अधिकारी से नगर आयुक्त को प्राप्त हुआ है, तो इसकी प्रति उपलब्ध करायी जाये. इधर, नगर आयुक्त संजय दूबे ने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग की राशि से बैनर-पोस्टर लगाये जा रहे हैं, इसलिए इस पर सिर्फ मंत्री की तस्वीर है. नगर निगम का इससे कुछ लेना-देना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >