सकरा में छापेमारी करने गयी पुलिस पर हमला

सकरा : सकरा थाना क्षेत्र के मनहरपट्टी गाॅव मे लड़की बरामद करने गयी पुलिस को देख कर गृह स्वामी द्वारा चोर-चोर हल्ला करने पर लोगों की भीड़ जुट गयी और पुलिस पर हमला कर रोड़ेबाजी शुरू कर दी. लोगों से बचने के लिए पुलिस भागने लगी. ग्रामीणों ने दो पुलिसकर्मियों की राइफल छीनने की कोशिश […]

सकरा : सकरा थाना क्षेत्र के मनहरपट्टी गाॅव मे लड़की बरामद करने गयी पुलिस को देख कर गृह स्वामी द्वारा चोर-चोर हल्ला करने पर लोगों की भीड़ जुट गयी और पुलिस पर हमला कर रोड़ेबाजी शुरू कर दी. लोगों से बचने के लिए पुलिस भागने लगी. ग्रामीणों ने दो पुलिसकर्मियों की राइफल छीनने की कोशिश की. ग्रामीणों की भीड़ ने लड़की को पुलिस से छुड़ा कर ले गयी.
छापामारी में पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था. जब पुलिस लड़की को गाड़ी में बैठाने के लिए चली तो घर वालों ने चोर-चोर का हल्ला कर दिया. गांव में भोज का आयोजन था. लोग भोज से लौट रहे थे. हल्ला सुनकर भोज खाकर लौट रहे लोगों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >