बालिका गृहकांड : ब्रजेश की राइफल पिस्टल व गोलियां जब्त

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर पर शिकंजा कसता ही जा रहा है. नगर पुलिस ने उनका लाइसेंसी हथियार राइफल और पिस्टल के साथ ही उसकी छह गोलियों को जब्त कर लिया है. जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है. पिछले पांच अक्तूबर को डीएम ने आदेश जारी कर […]

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर पर शिकंजा कसता ही जा रहा है. नगर पुलिस ने उनका लाइसेंसी हथियार राइफल और पिस्टल के साथ ही उसकी छह गोलियों को जब्त कर लिया है. जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है. पिछले पांच अक्तूबर को डीएम ने आदेश जारी कर उनकी लाइसेंसी राइफल और पिस्टल जब्त करने का निर्देश दिया था.
सोमवार को नगर पुलिस साहु रोड स्थित उनके आवास पर पहुंच लाइसेंसी हथियार की मांग की. उनकी पत्नी ने पुलिस को राइफल,पिस्टल और पिस्टल की छह गोली सौंपी. पुलिस उसे जब्त कर थाने ले आयी. मुंबई की एक सोशल संस्था के ऑडिट रिपोर्ट से साहु रोड स्थित बालिका गृह की बच्चियों के साथ यौन शोषण किये जाने का खुलासा हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >