पंसस के घर पर छह राउंड फायरिंग, दहशत

मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी पताही गांव में रविवार की रात सवा आठ बजे पंसस अजय कुमार ठाकुर उर्फ लालू जी के घर पर छह राउंड फायरिंग की गयी. घटना में पंसस व उनके परिवार के सदस्य बाल- बाल बच गये. फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद […]

मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी पताही गांव में रविवार की रात सवा आठ बजे पंसस अजय कुमार ठाकुर उर्फ लालू जी के घर पर छह राउंड फायरिंग की गयी. घटना में पंसस व उनके परिवार के सदस्य बाल- बाल बच गये. फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद किया है. जमीन विवाद के कारण गोलीबारी की बात कही जा रही है.
मुहल्ले के ही एक दबंग पिता- पुत्र पर पंसस ने फायरिंग करने का आरोप लगाया है. देर रात तक पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. पंसस ने बताया कि दो दिन पहले मुहल्ले के ही एक दबंग पिता-पुत्र ने जमीन के विवाद को लेकर एक युवक की पिटाई कर दी थी. इसकी जानकारी होने पर उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपित उसके घर पर चढ़कर गाली- गलौज व मारपीट की थी़ इसकी लिखित शिकायत उनकी पत्नी रोजी कुमारी ने सदर थाने में शनिवार की शाम को दी थी.
रविवार को आरोपितों ने तीन बार उसके घर पर चढ़कर गाली- गलौज व हत्या करने की धमकी दिया था. शाम में जैसे ही सदर पुलिस जांच को पहुंची. छानबीन के बाद पुलिस टीम जैसे ही वहां से निकली कि आरोपितों ने उसके घर पर गोलीबारी करने लगा. आरोपित कभी भी उसके परिवार के साथ अप्रिय घटना कर सकता है. मामले को लेकर सदर थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि भाई- भाई के बीच जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है. किसी को गोली नहीं लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >