मुजफ्फरपुर : बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने पर्यावरण के नियमों की अवहेलना करने वाले जिलों के आठ निजी अस्पतालों को बंद करने का निर्देश दिया है. साथ ही 15 नर्सिंग होम व क्लीनिकों पर केस दर्ज कराया है. पर्षद ने बंद किये जाने वाले नर्सिंग होम की सूची डीएम व सिविल सर्जन को भेज कर आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है.
साथ ही इन संस्थानों के बिजली कनेक्शन को भी हटाने के लिए कहा गया है. इन नर्सिंग होम के प्रबंधकों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि ये नये मरीजों की भर्ती नहीं करेंगे. पहले से भर्ती मरीजों को दूसरे जगह इलाज की व्यवस्था करायेंगे.
जानकारी हो कि मेडिकल कचरे को मानक के अनुसार डिस्पोजल नहीं करने के कारण पर्षद ने सूबे के 27 नर्सिंगहोम को बंद करने का निर्देश जारी किया है. साथ ही 111 नर्सिंग होम पर केस भी दर्ज कराया है. पिछले दिनों पर्षद की ओर से सूबे के 263 निजी अस्पतालों व क्लीनिकों की जांच की गयी थी.
इनमें से 111 के विरुद्ध नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था. जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर इनके खिलाफ केस दायर किया गया. जबकि, नोटिस का जवाब नहीं देने पर इनमें से 27 स्वास्थ्य संस्थानों को बंद करने का निर्देश जारी कर दिया गया.
जिले के इन संस्थानों पर दर्ज हुआ केस
हरि शांत मातृसदन, शंकर नगर, रमना
जीवन कामना हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी, मालीघाट
सुनयना नेत्र चिकित्सालय, कैलाश भवन
महावीर हॉस्पिटल, भगवानपुर
बालाजी विश्वनाथ ऑर्थोपेडिक ट्रामा सेंटर, मिठनपुरा
नारायणी हॉस्पिटल, गोशाला रोड
सरस्वती हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, दाउदपुर कोठी
शाहजहां मेमोरियल हॉस्पिटल, पक्की सराय
इंद्रप्रस्थ हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, जूरन छपरा
मातृसदन, भगवानपुर
अमल नर्सिंग होम, मेहदी हसन चौक
कैलाश नर्सिंग होम एंड मैटरनिटी सेंटर, कलमबाग रोड
अमृत मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, ब्रह्मपुरा
– शाही हॉस्पिटल, जूरन छपरा
– आइटी मेमोरियल हॉस्पिटल, भिखनपुर
प्रदूषण नियंत्रण पर्षद
ने की कार्रवाई, जांच में
मिली थी खामियां
सूबे के 111 निजी अस्पतालों को भेजा गया था नोटिस
इन संस्थानों को बंद करने का नोटिस
आदर्श हॉस्पिटल, आशीर्वाद कॉम्पलेक्स
जय माता दी नर्सिंग होम, सीतामढ़ी रोड
न्यू जनसेवा हॉस्पिटल, बैरिया रोड
सत्यम हॉस्पिटल, बैरिया रोड
यशोदा हॉस्पिटल, दरभंगा रोड
निर्मला नर्सिंग होम, कलमबाग रोड
मां तारा सेवा सदन, कच्ची पक्की रोड
भारद्वाज विजन, शेरपुर रेलवे क्रासिंग के समीप
