कार की ठोकर से सफाई कर्मी की मौत पर बवाल

मुजफ्फरपुर : शहर के अघोरिया बाजार स्थित सिंचाई कार्यालय के सामने बुधवार की रात सीआरपीएफ के रिटायर्ड हवलदार रविंद्र कुमार की कार की ठोकर से सिंचाई विभाग से रिटायर्ड सफाईकर्मी गणेश मल्लिक की मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जम कर हंगामा किया. कार को क्षतिग्रस्तकर हवलदार को पोल में बांध दिया. […]

मुजफ्फरपुर : शहर के अघोरिया बाजार स्थित सिंचाई कार्यालय के सामने बुधवार की रात सीआरपीएफ के रिटायर्ड हवलदार रविंद्र कुमार की कार की ठोकर से सिंचाई विभाग से रिटायर्ड सफाईकर्मी गणेश मल्लिक की मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जम कर हंगामा किया.
कार को क्षतिग्रस्तकर हवलदार को पोल में बांध दिया. उसकी जम कर पिटायी की. आक्रोशित लोगों ने अघोरिया बाजार-रामदयालु नगर सड़क को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. राहगीरों की भी पिटाई की. सूचना मिलने पर पहुंची कई थानों की पुलिस पर भी पथराव कर दिया, जिसमें नगर थानेदार सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गये.
विवि थानेदार संजय पाठक को जान बचाने के लिए घर में छिपना पड़ा. इतना ही नहीं, नगर डीएसपी व मुशहरी सीओ को भी मुआवजे के लिए घेर लिया. इसके बाद क्यूआरटी व एसटीएफ ने मोर्चा संभाला. पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया. बंधक बने कार चालक को मुक्त कराया. दो घंटे बाद हालात पर नियंत्रण किया जा सका. देर रात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मुशहरी सीओ ने मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >