कुख्यात डकैत राम नारायण सिंह को गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : कथैया पुलिस ने सघनपुरा गांव स्थित झाझा नहर के समीप से सोमवार की रात नशे की हालत में कुख्यात डकैत राम नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक देशी कट्टा, कारतूस, मोबाइल व तीन हजार कैश बरामद हुआ है. पुलिस ने मंगलवार देर शाम तक हिरासत में लेकर उससे पूछताछ […]

मुजफ्फरपुर : कथैया पुलिस ने सघनपुरा गांव स्थित झाझा नहर के समीप से सोमवार की रात नशे की हालत में कुख्यात डकैत राम नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक देशी कट्टा, कारतूस, मोबाइल व तीन हजार कैश बरामद हुआ है. पुलिस ने मंगलवार देर शाम तक हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की. इस दौरान उसने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा.

थानेदार प्रमोद सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी व शराब तस्कर राम नारायण सिंह को नशे की हालत में झाझा नहर के समीप देखा गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को छापेमारी के लिए भेजा गया. पुलिस ने उसे नहर के समीप से ही पकड़ लिया. उसके कमर से देशी कट्टा व पॉकेट से दो कारतूस, मोबाइल व तीन हजार रुपये कैश मिले हैं.

शराब की तस्करी में उतर गया था राम नारायण: राम नारायण सिंह पर पारू व कथैया थाने में एक दर्जन से अधिक डकैती, लूट, शराब कारोबार, एससी/एसटी एक्ट के मामले दर्ज हैं. इन मामलों में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शराब बंदी के बाद राम नारायण पूरी तरह से शराब की तस्करी में उतर गया था. इस दौरान उसके खिलाफ कई मामले उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज किये गये थे.
कार्रवाई
मोबाइल, तीन हजार नकदी
व कारतूस बरामद
हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
पारू व कथैया के एक दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >