मुजफ्फरपुर : डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खुलने से सुदूर गांव के आम लोगों तक बैंक की सुविधा पहुंचेगी. ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे अनपढ़ अशिक्षित व्यक्ति भी अब डाक विभाग के माध्यम से बैंकिंग की सुविधा उठा सकेंगे. देहाती क्षेत्रों के लोग भी बिजली बिल, टेलीफोन बिल व अन्य सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. उक्त बातें प्रधान डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के उद्घाटन के दौरान सांसद अजय निषाद ने कहीं. कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सूरत राय, जिलापरिषद अध्यक्ष, इंद्रा देवी, पूर्व विधायक वीणा देवी, निदेशक डाक सेवाएं शंकर प्रसाद, प्रवर डाक अधीक्षक नरसिंह महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया. फीता काट कर बैकिंग सेवा की शुरूआत की.
ग्रामीण क्षेत्रों के अनपढ़ व्यक्ति भी अब बैंकिंग का लाभ उठा सकेंगे
मुजफ्फरपुर : डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खुलने से सुदूर गांव के आम लोगों तक बैंक की सुविधा पहुंचेगी. ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे अनपढ़ अशिक्षित व्यक्ति भी अब डाक विभाग के माध्यम से बैंकिंग की सुविधा उठा सकेंगे. देहाती क्षेत्रों के लोग भी बिजली बिल, टेलीफोन बिल व अन्य सुविधा का […]

जिलाधिकारी मो साेहैल ने कहा कि पहले लाभ लेने के लिये जाना पड़ता था, अब लाभ खुद घर चलकर आ रहा हैं.
बैंक, बिजली, सुरक्षा, बीमा, गैस सारी योजनाएं घर तक चल कर आ रही हैं. पहले हर कोई योजनाओं व अन्य कार्य के लिये सरकार तक चल कर जाते थे. लेकिन अब सरकार खुद आपके घर तक चलकर आ रही हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष राम सूरत राय ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. प्रधान मंत्री जी ने जो गरीबों के लिये कार्य किया है वह अब तक कोई नहीं किया था. हर का बैंक एकाउंट अब होगा.
जिला परिषद अध्यक्ष इंद्रा देवी ने कहा कि जहां पहले कुछ लोग बैंक में खाता खुलवाने के लिए सोचते रहते थे, वहीं आज हर किसी का बैंक में अपना अकाउंट होगा. अब सच में डिजिटल इंडिया का सपना पूरा हो गया. पूर्व विधायक वीणा देवी ने कहा कि प्रधान मंत्री ने पहले हर घर उज्जव योजना के तहत गैस दिलाया. अब हर घर बैक के खाते खुलवाने का कार्य किया हैं. प्रवर डाक अधीक्षक नरसिंह महतो ने डाक प्रमंडल में जितने भी डाक बचत बैंक खाताधारी है, उनको आईपीपीबी खाता से जोड़ने का आह्वान किया. कार्यक्रम का संचालन प्रेरित कुमार ने किया.