व सीपीयू से खुल सकते हैं कई राज
मुजफ्फरपुर : जेश ठाकुर के होटल आरएम पैलेस से जब्त सीपीयू, लैपटॉप व विजिटिंग रजिस्टर से कई राज खुल सकते है. साथ ही ब्रजेश ठाकुर के बहनोई रितेश अनुपम के घर से जब्त सीपीयू व सीडी कैसेट्स पर भी सीबीआई की नजर है. सीबीआई की टीम शुक्रवार को सातों जगहों पर रेड के दौरान जब्त किये हुए सभी सामानों का बारीकी से अध्य;न कर रही है. टीम शनिवार को जब्त समानों की क्रमबद्ध सूची तैयार कर छानबीन शुरू कर दी है. होटल के विजिटिंग रूम से जब्त रजिस्टर से सीबीआई होटल में आनेजाने वालों की कुंडली खंगाल सकती है. साथ ही जब्त लैपटॉप व सीपीयू से कई सुराग हाथ लग सकते है.
बालिका गृह से जब्त किये गये 300 से अधिक फाइलों का भी सीबीआई बारीकी से जांच कर रही है. सूत्रों की माने तो उन्हीं फाइलों के जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार को सात जगह सीबीआई ने रेड की थी. बताया जाता है कि जैसे- जैसे सीबीआई फाइलों की जांच में तेजी लायेगी. वैसे- वैसे कई और लोगों के खिलाफ उनको सुराग मिल सकते है.
बालिका गृह कैंपस भी पहुंच सकती है टीम. सीबीआई की टीम जब्त फाइलों का अवलोकन करने के बाद एक बार फिर से बालिका गृह पहुंच सकती है. वहां कैंपस की खुदाई भी की जा सकती है. साथ ही टीम फिर से बालिका गृह के अंदर जाकर वहां साक्ष्य जुटा सकती है. सीबीआई की रेड के बाद से बालिका गृह को सील कर दिया गया है. वहां सुरक्षा को लेकर तीन पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गयी है.
एफएसएल टीम से भी लगातार मांगी जा रही प्रोग्रेस रिपोर्ट . बालिका गृह जांच को दिल्ली से पहुंची सीएफएसएल की टीम भी लगातार मुजफ्फरपुर एफएसल के अधिकारियों से संपर्क में हैं. वे लगातार जांच की प्रोग्रेस रिपोर्ट ले रहे हैं. सूत्रों की माने तो बालिका गृह कांड के उद्भेदन होने के बाद मुजफ्फरपुर एफएसएल की टीम ने जिन- जिन बिंदुओं पर जांच की थी. उनसे संबंधित जानकारी भी सीएफएसल के अधिकारी ले रहे है. वहीं, सीएफएसल के द्वारा लिये गये नमूने से भी सीबीआई को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है.
मधु का सुराग जुटाने के लिए टीम कर रही होमवर्क . ब्रजेश ठाकुर की सबसे बड़ी राजदार मधु का सुराग जुटाने के लिए सीबीआई होमवर्क कर रही है. बालिका गृह कांड के अद्भेदन के बाद से गायब मधु की तलाश के लिए सीबीआई की टीम खुफिया तरीके से जुटी हुई है. इसी कड़ी में शुक्रवार को मधु के घर पर हुए रेड के दौरान उसकी मां से भी सवाल किये जाने की बात कही जा रही है. साथ ही सुमन शाही से भी मधु व ब्रजेश के रिश्ते के बारे में जानकारी जुटाने की भी बात कही जा रही है.
रवि रौशन की पत्नी को तलाश रही महिला थाने की पुलिस. बालिका गृह कांड में निलंबित सीपीओ रवि रौशन की पत्नी शिभा कुमारी को महिला थाने की पुलिस तलाश कर रही है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की भी बात कही जा रही है. हालांकि, शुक्रवार को जब सीबीआई की टीम उसके मझौलिया स्थित आवास पर पहुंची तो शिभा गायब मिली थी. अंदेशा है कि कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद से सिभा फरार चल रही है. बालिका गृह कांड की पीड़ित बच्चियों की पहचान सार्वजनिक करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने के बाद शिभा कुमारी पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
