रातभर किया इंतजार काउंटर खुला, तो टिकट हो गया वेटिंग लिस्ट

मुजफ्फरपुर : तत्काल टिकट में टोकन सिस्टम खत्म होने के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है. यात्री पीआरएस काउंटर के गेट के सामने रात काटते हैं और जब टिकट लेने की बारी आती है, तो टिकट वेटिंग में चला जाता है. इससे यात्रियों को काफी निराशा हाथ लगती है. मंगलवार की देर रात से […]

मुजफ्फरपुर : तत्काल टिकट में टोकन सिस्टम खत्म होने के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है. यात्री पीआरएस काउंटर के गेट के सामने रात काटते हैं और जब टिकट लेने की बारी आती है, तो टिकट वेटिंग में चला जाता है. इससे यात्रियों को काफी निराशा हाथ लगती है. मंगलवार की देर रात से तत्काल टिकट के लिए पीआरएस काउंटर के गेट के सामने दर्जनों यात्री खड़े थे.
बुधवार की सुबह आरपीएफ द्वारा लाइन लगाने के बाद शशि कुमार नाम का व्यक्ति लाइन में सबसे आगे लगा था और समय होने के बाद वह सबसे आगे काउंटर संख्या दो पर पहुंचा. एसी तत्काल टिकट का समय हाेने के तुरंत बाद जैसे ही टिकट काटने का समय हुआ, उसका टिकट वेटिंग में चला गया. इस पर वह काउंटर पर हंगामा करने लगा. यात्री ने काउंटर पर बैठे रेल कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे मुजफ्फरपुर से दिल्ली गरीबरथ से जाना था. मेरे टिकट से पहले कर्मचारी ने कुछ टाइप किया व प्रिंट किया. उसके बाद उसका टिकट बना, तो टिकट वेटिंग हो गया. डीसीआइ ने बताया कि मुझे इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है.
रेलवे का तत्काल टिकट बनी पहेली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >