13 से 20 जुलाई तक दो पालियों में होगी परीक्षा
मुजफ्फरपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीख जारी कर दी है. परीक्षा 13 से 20 जुलाई तक दो पालियों में होगी. परीक्षा को लेकर शहर में पांच केंद्र बनाये गये हैं. पहली पाली सुबह 9.45 बजे से 1 दोपहर बजे व दूसरी पाली दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे शाम तक होगी. 15 जुलाई को परीक्षा नहीं ली जायेगी. कंपार्टमेंटल परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है. डीइओ ललन प्रसाद सिंह ने बताया कि परीक्षा कदाचार मुक्त होगी. शहर में पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों व पुलिस की तैनाती की जायेगी.
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा : जिला हाइ स्कूल पानी टंकी चौक, बीबी कॉलेजिएट मोतीझील, मुखर्जी सेमिनरी स्कूल हरिसभा चौक, डीएन हाई स्कूल गोला रोड, राधा देवी बालिका उच्च विद्यालय सिकंदरपुर
