मुजफ्फरपुर: देवरिया थाने के चांद केवारी गांव में दहेज के लिए एक महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. पड़ोस के लोगों ने महिला के मायके में इसकी जानकारी दी. इसके बाद महिला को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. पीड़ित महिला मो शहाबुद्दीन की पत्नी तमन्ना खातून (24) है. उसने गुरुवार को मेडिकल पुलिस को बताया कि 26 जून की शाम करीब आठ बजे दहेज में 50 हजार रुपये नहीं लाने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. सूचना मिलने पर मायके के लोगों उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया. उसे अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है. उसने पति, देवर व ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.
दहेज के लिए महिला से मारपीट, घर से निकाला
मुजफ्फरपुर: देवरिया थाने के चांद केवारी गांव में दहेज के लिए एक महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. पड़ोस के लोगों ने महिला के मायके में इसकी जानकारी दी. इसके बाद महिला को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. पीड़ित महिला मो शहाबुद्दीन की पत्नी तमन्ना खातून (24) है. उसने गुरुवार को मेडिकल […]
