Bihar Crime: समस्तीपुर में पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, सुपौल में दुकानदार की हत्या से दहशत

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं. समस्तीपुर में जहां पूर्व मुखिया की हत्या गोली मारकर कर दी गयी वहीं सुपौल में कारोबारी की हत्या दुकान में घुसकर कर दी गयी. समस्तीपुर में बदमाशों ने एक और घटना को अंजाम दिया है.

Bihar Crime News: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. समस्तीपुर में दो अलग-अलग जगहों पर बेखौफ होकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया. वहीं एक घटना में पूर्व मुखिया की हत्या गोली मारकर कर दी गयी. जबकि सुपौल में एक दुकानदार को गोली मार दी गयी. दुकान के अंदर घुसकर बदमाशों ने कारोबारी की हत्या कर दी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, समस्तीपुर में पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है जहां अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारी है. इस हमले में पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह की मौत हो गयी. जबकि एक सहयोगी सत्यनारायण प्रसाद जख्मी हैं.

वहीं सुपौल में एक दुकानदार को गोली मार दी गयी. दुकान के अंदर उस वक्त कारोबारी की हत्या कर दी गयी जब वो भोजन कर रहे थे. सदर थाना क्षेत्र के नया नगर वार्ड नंबर 14 में रविवार देर शाम इस घटना को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि बदमाश ने दुकानदार को गोली मार दी और भागने लगे. इस दौरान जख्मी हालत में भी कारोबारी ने बदमाश का पीछा किया.

Also Read: Bihar Crime: आरा में जेवर कारीगर समेत 2 को मारी गोली, समस्तीपुर में 2 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप

बदमाश का पीछा करने के दौरान कुछ ही दूरी पर कारोबारी गिर गए और लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया. लेकिन रास्ते में ही कारोबारी की मौत हो गयी थी. बताया जा रहा है कि बिजली चले जाने के बाद बदमाश दुकान पर धमके थे और घटना को अंधेरे में अंजाम दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >