10 जून तक स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर कर सकते हैं आवेदन

विद्यार्थियों को मैट्रिक और इंटर का दस्तावेज आवेदन के साथ पोर्टल पर अपलोड करना होगा.

मुंगेर एमयू के 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक के नये सत्र 2025-29 सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 23 अप्रैल से आरंभ की गई है. जिसमें एमयू के कॉलेजों में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थियों को 10 जून तक आवेदन का समय दिया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये आवेदन को लेकर पोर्टल खोला गया है. जिसमें एमयू के कॉलेजों में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन के लिये 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 1 हजार रूपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. जिसमें विद्यार्थियों को मैट्रिक और इंटर का दस्तावेज आवेदन के साथ पोर्टल पर अपलोड करना होगा. इधर उक्त सत्र में नामांकन को लेकर अबतक कुल 4,817 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जिसमें कला संकाय में 4,663, विज्ञान संकाय में 715 तथा वाणिज्य संकाय में 39 विद्यार्थियों ने अबतक आवेदन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >