कलमकार अपनी कलम से सोये हुए समाज को जागने का करते हैं प्रयास

बिहार के महान साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु की मनी जयंती

जमालपुर. बिहार के महान साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु की 105 वीं जयंती समारोह मंगलवार को रेनू चेतना मंच की ओर से मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में आयोजित किया गया. यहां मानव समाज के निर्माण और विकास में साहित्य की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता मंच संयोजक मुनीलाल मंडल ने की. मुख्य अतिथि आनंद मार्ग प्रचारक संघ के संन्यासी आचार्य सत्यश्रेयानंद अवधूत एवं आचार्य पुष्पेंद्र आनंद अवधूत थे. अतिथियों ने कहा कि कलमकार अपनी कलम से सोये हुए समाज को जागने का प्रयास करते हैं. कलमकारों को लगता है कि जब उनके कलम से गुदगुदाने से समाज चैतन्य नहीं हो पाया है तो वे अपनी कलम को चुभाने का काम करते हैं. इससे समाज जागृत होता है और उनके द्वारा दिये गये संदेश के प्रति जागरूक होता है. उन्होंने कहा कि बिहार के माटी के महान साहित्यकार कवि, विचारक, समाज सेवक एवं स्वतंत्रता सेनानी फणीश्वर नाथ रेणु की लेखनी ने ग्रामीण जीवन के पिछड़ेपन को दर्शाया है. उनकी अमर कृति मैला आंचल पर उन्हें पद्म पुरस्कार से नवाज आ गया था. उनके उपन्यास के पात्र ग्रामीण परिवेश के लोग रहे हैं. हिंदी साहित्य के उपन्यासकार के साथ वे देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भी सक्रिय थे. अन्य वक्ताओं ने भी फणीश्वर नाथ रेणु की लेखनी को गुलाम भारत के नागरिकों को देश प्रेम की भावना के प्रति जागरूक करने वाला बताया. ग्रामीण परिवेश में जीवन शैली का पिछड़ापन अज्ञानता और अभाव के साथ समाज के शोषण चक्र में फंसे रहने की स्थिति को उन्होंने प्रमुखता से लोगों के सामने लाया. साथ ही कहा कि रेणु जी का संपूर्ण जीवन न सिर्फ साहित्यकारों, बल्कि सभी राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है. वर्तमान दौर में उनके आदर्श एवं विचारों को आत्मसात किया जाने की आवश्यकता है. मौके पर हिमांशु पटेल, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. रवि रंजन उर्फ बब्बू, विपिन कुमार सिंह, ज्ञानचंद पटेल, इंद्रदेव दास, गोपाल कृष्ण कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >