मुंगेर. जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में सरकार ने विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है. इन प्रयासों का एक मात्र उद्देश्य है महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है. आप महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठा कर आत्मनिर्भर और सशक्त बनें. ये बातें शनिवार को अंतराष्ट्रीय मिला दिवस पर संग्राहालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कही.आइटीसी मिशन सुनहरा कल एवं एजुकेट गर्ल्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कया गया. साथ ही विभिन्न गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगायी गयी. जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने किया. मौके पर महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कौशल विकास पर प्रदर्शनी लगायी गयी थी. डीएम ने आईटीसी द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की. जबकि जिले के विभिन्न विभागों में महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. एसबीआइ की शाखा प्रबंधक आरती गुप्ता ने जहां वित्त प्रबंधन पर सलाह दी. वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ कविता वर्णवाल ने महिलाओं को स्वास्थ्य की जानकारी दी. कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा किये गये कार्यक्रमों की जानकारी. महिला थाना एवं डायल- 112 की सुविधा कैसे प्राप्त करें उसकी जानकारी दी. मौके पर महपौर कुमकुम देवी, डीडीसी अजीत कुमार, आईटीसी के महाप्रबंधक वैभव गुप्ता, वरीय प्रबंधक वाइपी सिंह, डीआरसीसी की सुनिरा प्रसाद सहित अन्य मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
