ईंट से कूच कर महिला की हत्या, फॉरेंसिक टीम ने एकत्रित की साक्ष्य

बरियारपुर थाना क्षेत्र के महदेवा हटिया के पीछे ईंट-भट्ठा के समीप अपराधियों ने रविवार की अहले सुबह एक 40 वर्षीय महिला की ईंट से कूच कर हत्या कर दी.

बरियारपुर. बरियारपुर थाना क्षेत्र के महदेवा हटिया के पीछे ईंट-भट्ठा के समीप अपराधियों ने रविवार की अहले सुबह एक 40 वर्षीय महिला की ईंट से कूच कर हत्या कर दी. महिला की पहचान पंचमुखी गली पड़िया धोबियाही टोला निवासी शंकर रजक की 40 वर्षीय पत्नी उमा देवी के रूप में हुई. हत्या के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि रविवार की अहले सुबह महदेवा हटिया के पीछे ईंट-भट्ठा के समीप ग्रामीणों की नजर मृत पड़ी महिला पर पड़ी जो अर्धनग्न अवस्था में थी. महिला के चेहरे एवं सर को ईंट से बुरी तरह से कूच कर हत्या कर दी गई थी, ताकि महिला की पहचान नहीं हो. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बरियारपुर पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर डाॅग स्क्वाड के साथ पहुंची और भागलपुर के फोरेंसिक टीम को बुलाई. फॉरेंसिक टीम के सदस्य घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर अपने साथ ले गई. ग्रामीणों में चर्चा था कि महिला को किसी ने बुलाकर उसकी हत्या कर दी. घटनास्थल से महिला का मोबाइल भी बरामद किया गया. महिला दूसरे के घर जाकर चौका-बर्तन करती थी. मृतका के पति शंकर रजक ट्रेन में बादाम बेचता है. मृतका को तीन पुत्री सलोनी, शिवानी व आशु एवं एक पुत्र बिट्टू कुमार है. परिजनों ने बताया अहले सुबह चार बजे वह घर से दूसरे के घर में काम करने के लिए निकली थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया है. घटना के बिन्दु पर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >