ट्रक की चपेट में आने से पत्नी की मौत, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा पति

सड़कों पर बना अमानक और बिना चेतावनी वाले रोड ब्रेकर शनिवार को एक दंपती के लिए काल बन गया.

तारापुर. सड़कों पर बना अमानक और बिना चेतावनी वाले रोड ब्रेकर शनिवार को एक दंपती के लिए काल बन गया. तारापुर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग में गाजीपुर ईदगाह मैदान के समीप रोड ब्रेकर के कारण मोटर साइकिल सवार दंपती सड़क हादसे का शिकार हो गया. इस दौरान जहां ट्रक की चपेट में आने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं घायल पति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. मृतक की पहचान जमालपुर के छोटी दौलतपुर निवासी जयमाला कुमारी की रूप में हुई. बताया जाता है कि जमालपुर थाना क्षेत्र के गरीबनगर छोटी दौलतपुर निवासी अजीत कुमार अपनी पत्नी जयमाला कुमारी के साथ मोटर साइकिल से सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी से अपनी बहन टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के केशाली गांव जा रहे थे. जब वह गाजीपुर ईदगाह मैदान के समीप पहुंचा तो रोड ब्रेकर पार करने के दौरान मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मोटर साइकिल सहित दोनों सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रही ट्रक की चपेट में आ गये. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए तारापुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सुल्तानगंज की ओर से ट्रक और बाइक दोनों आ रहे थे. गाजीपुर ईदगाह मैदान के पास बने ब्रेकर के समीप बाइक कच्ची सड़क से मुख्य सड़क पर चढ़ने के दौरान फिसल गई और दंपती ट्रक की चपेट में आ गये. घटना की सूचना मिलते ही एएसपी संकेत कुमार और थानाध्यक्ष राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को कब्जे में लेकर थाना में सुरक्षार्थ रखा है. जबकि मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >