डकरा नाला पंप नहर परियोजना से 30 जून तक पानी मिलने की संभावना

डकरा नाला पंप नहर परियोजना से 30 जून तक पानी मिलने की संभावना

250 करोड रुपए की लागत से 7000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई का लक्ष्य

जमालपुर. जमालपुर प्रखंड के क्षेत्र विशेष के किसानों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट डकरा नाला पंप नहर परियोजना से 30 जून तक पानी मिलने की संभावना है, क्योंकि विभाग का दावा है कि इस दौरान गंगा का पानी नहर में छोड़ा जाएगा. इंटेक वेल और नहर की लाइनिंग का काम तेज कर दिया गया है. नहर का पीसीसी कराया जा रहा है.

7000 हैक्टेयर भूमि पर होगी सिंचाई

बताया गया कि डकरा नाला पंप नहर परियोजना लगभग 250 करोड़ रुपए की योजना है. इस परियोजना के तहत मुंगेर जिला ही नहीं, बल्कि समीप के लखीसराय जिले के क्षेत्र में भी नहर से पानी पहुंचाने की योजना है. जिसकी लंबाई लगभग 35 किलोमीटर की होगी. इस परियोजना से 7 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई संभव हो पाएगी और इससे मुंगेर तथा लखीसराय जिले के लगभग 38 हजार किसान लाभान्वित होंगे. इस योजना से जमालपुर, धरहरा, सूर्यगढ़ा और कजरा के किसान को सीधे लाभ पहुंचेगा.

12 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री ने किया था योजना को पुनर्जीवित

यूं तो मुंगेर जिला में डकरा नाल परियोजना पर वर्ष 1982 में काम आरंभ हुआ था और तब लगभग 72 करोड़ की लागत से इस योजना को चालू किया गया था, परंतु जब योजना की लागत लगभग 700 करोड रुपए तक पहुंच गई तो इस योजना को बंद कर दिया गया. बताया गया कि यह योजना संभव ही नहीं हो पाएगी. इसी बीच 12 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर आगमन के दौरान डकरा नाल पंप नहर परियोजना को दोबारा पुनर्जीवित करने के लिए निरीक्षण किया और इस योजना को फिर से आरंभ करने के लिए उसी दिन आदेश दे दिया. जिसके लिए 143 करोड रुपए का प्रावधान भी तैयार कर दिया गया और राशि भी मुक्त कर दी गई. इस योजना पर कार्य आरंभ होने के बाद इस क्षेत्र के किसानों में एक बार फिर उम्मीद जगी कि उन्हें पटवन के लिए नहर से पानी उपलब्ध हो पाएगा.

कहते हैं अधिकारी

सिंचाई विभाग के एसडीओ अजीत कुमार ने बताया कि परियोजना का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. विभाग का लक्ष्य है कि जून के अंतिम सप्ताह तक जमालपुर तक पानी की सप्लाई सुनिश्चित कर दी जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >