14 व 15 अप्रैल को होगी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के लिए प्रतियोगिता परीक्षा
दो पालियों में होगी परीक्षा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
मुंगेर. बीपीएससी द्वारा 14 अप्रैल व 15 अप्रैल को सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी पद के लिये परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसको लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. परीक्षा के लिये कुल 20 केंद्र बनाये गये हैं, जहां 7,992 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा दोनों दिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जायेगी. 14 अप्रैल को परीक्षा दो पालियों में होगी. प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2.30 बजे से 4.30 बजे तक ली जायेगी. वहीं 15 अप्रैल को केवल एक पाली में पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की जायेगी. अभ्यर्थियों के प्रवेश को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किये गये हैं. प्रथम पाली के लिये सुबह आठ बजे से नौ बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी. वहीं दूसरी पाली के लिये अभ्यर्थी अपराह्न एक बजे से 1.30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे. निर्धारित समय के बाद किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. परीक्षा को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये प्रशासन ने सख्त व्यवस्था की है. सभी परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के प्रवेश पर पूर्णत रोक लगायी गयी है. वीक्षकों को भी अपने साथ मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी. केवल विशेष परिस्थिति में केंद्राधीक्षक को कीपैड मोबाइल रखने की अनुमति दी गयी है. जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि परीक्षा के दौरान नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाये, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो सके.
10 जोन में बांटा गया परीक्षा केंद्रों को
परीक्षा को लेकर सभी 20 केंद्रों को कुल 10 जोन में बांटा गया है. इसमें प्रत्येक जोन में दो केंद्रों को शामिल किया गया है. शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर 10 जोनल दंडाधिकारी के साथ एक पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके अतिरिक्त प्रत्येक केंद्र के लिये स्टैटिक दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था होगी.
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिला स्कूल, मुंगेर
टाउन स्कूल, मुंगेरमॉडल उच्च विद्यालय, भगत सिंह चौक
बैजनाथ सिंह बालिका उच्च विद्यालय, पीपलपांती रोडउपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी, पीपलपांती रोड
वाल्मिकी राजनीति बालिका उच्च वि्रालय, माधोपुरनंदकुमार उच्च विद्यालय, बासुदेवपुर
चंद्रशेखर सिंह बालिका उच्च विद्यालय, बासुदेवपुर2 उच्च विद्यालय, मकसुसपुर
एमडब्लूयई हाई स्कूल, पूरबसरायरामसखा सत्यभामा ईवनिंग कॉलेज, रायसर, पूरबसराय
2 हाई स्कूल, नौवागढ़ी2 हाई स्कूल, सीताकुंंड
अवधूत एकेडमी जमालपुर रोड, बिंदवाडाविद्या ज्योति पब्लिक स्कूल, बड़ी आशिकपुर, जमालपुर
एनसी घोष बालिक उच्च विद्यालय, दरियापुर, जमालपुरआरबी उच्च विद्यालय, वलीपुर, जमालपुर
सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर, जमालपुर2 उच्च विद्यालय हंसपुरी हसनगंज, जमालपुर
2 उच्च विद्यालय फरदा, जमालपुर