डीजे कॉलेज शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के संरक्षक बने वीरेंद्र कुमार ठाकुर

आरडी एंड डीजे कालेज पुस्तकालय भवन के अध्ययन कक्ष में बुधवार को कॉलेज शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की आमसभा हुई.

मुंगेर. आरडी एंड डीजे कालेज पुस्तकालय भवन के अध्ययन कक्ष में बुधवार को कॉलेज शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की आमसभा हुई. जहां सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण माहौल में शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न कराया गया. आमसभा में वीरेंद्र कुमार ठाकुर को संघ का संरक्षक चुना गया. जबकि अरविंद कुमार को अध्यक्ष, कमलेश्वरी पंडित को सचिव तथा रंजीत कुमार को कोषाध्यक्ष के पद पर चयनित किया गया. इसके अतिरिक्त विनोद कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, शिवाशीष सहाय को संयुक्त सचिव, राकेश कुमार को उप कोषाध्यक्ष तथा एमए जहांगीर को अंकेक्षण मनोनीत किया गया. नवनिर्वाचित शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ नेताओं ने कहा कि लंबे अर्से के बाद आरडी एंड डीजे कॉलेज कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ है. आरडी एंड डीजे कालेज कर्मचारी संघ की इकाई विश्वविद्यालय के सभी 17 अंगीभूत कॉलेजों में से सबसे बड़ी इकाई है. ऐसे में लंबे समय के बाद इसका चुनाव संपन्न होने से कॉलेज के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. इधर चुनाव संपन्न होने के बाद कॉलेज के सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व अन्य नेताओं को शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >