चोरी के सामान के साथ चोर, बेचने वाला व खरीदार गिरफ्तार
मुंगेर. मुंगेर शहर के कोतवाली थाना पुलिस ने इलेक्ट्रानिक्स दुकान एवं गोदाम में हुए चोरी मामले में पुलिस ने चोर, चोरी का सामान बेचने वाला एवं खरीदार तीनों को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से चोरी की गयी सामान, पंखा एवं एसी का इंडोर यूनिट भी बरामद किया गया. तीनों शहर के गुलजार पोखर का रहने वाला है. थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि 6 मार्च 2025 को शहर के आजाद चौक स्थित मुंगेर इलेक्ट्रिक दुकान के प्रोपराइटर नीतीश कुमार ने आवेदन देकर गोदाम से इलेक्ट्रानिक्स सामान के चोरी की शिकायत की. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया. सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान गुलजार पोखर निवासी श्याम नंदन सिंह के पुत्र अभिनय कुमार के रूप में किया. शुक्रवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. उसने बताया कि मुहल्ले के ही गणेश कुमार के माध्यम से उसने चोरी के सामान को सात हजार में बेच दिया. जिसके बाद पुलिस ने गणेश को गिरफ्तार किया. जिसकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले उसी मुहल्ले के रूपेश कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके घर से चोरी किये गये पंखा एवं एसी के इंडोर यूनिट को बरामद किया. उन्होंने बताया कि तीनों गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.नशा के लिए अभिनय करता है चोरी
बताया जाता है कि गिरफ्तार चोर अभिनय के पिता श्यामनंद सिंह का गुलजार पोखर में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान है. खुद अभिनय ओडिशा के भुवनेश्वर में रहकर बीटेक की पढ़ाई करता था. जहां उसे स्मैक के नशे की लत लग गयी. स्मैक के लिए जब वहां पैसा की कमी होने लगी तो वह पढ़ाई छोड़ कर मुंगेर आ गया. कुछ दिनों तक तो उसे स्मैक के लिए घर से पैसे की पूर्ति हो जा रही थी. लेकिन बाद में घर वालों ने उसे पैसे देना बंद कर दिया. जिसके बाद उसने चोरी करना शुरू कर दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
