वाहन के धक्के से अज्ञात बाइक चालक की मौत

नया रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलिया तालाब के समीप एनएच 80 पर रविवार की रात करीब 9:30 बजे एक अज्ञात बाइक चालक की मौत वाहन के धक्के से हो गयी.

मुंगेर. नया रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलिया तालाब के समीप एनएच 80 पर रविवार की रात करीब 9:30 बजे एक अज्ञात बाइक चालक की मौत वाहन के धक्के से हो गयी. नया रामनगर थाना की गश्ती पुलिस जब तेलिया तालाब के समीप रात 9:30 बजे पहुंची, तो एक बाइक सवार युवक को सड़क किनारे गंभीर अवस्था में जख्मी पाया. उसे पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया. सदर अस्पताल में चिकित्सक ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया. रामनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि संभवत: कोई अज्ञात वाहन बाइक सवार को धक्का मार कर फरार हो गया होगा. मृत युवक की पहचान नहीं हो पायी है. मृतक का मोबाइल लॉक रहने के के कारण मृतक के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >