विश्वविद्यालयों के लिये 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी

राजभवन द्वारा सभी परंपरागत विश्वविद्यालय के लिये वर्ष 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है.

मुंगेर. राजभवन द्वारा सभी परंपरागत विश्वविद्यालय के लिये वर्ष 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है. वर्ष 2026 को लेकर राजभवन द्वारा अवकाश कैलेंडर के अनुसार, एमयू सहित सूबे के सभी विश्वविद्यालयों को वर्ष 2026 में कुल अवकाश की संख्या 59 होगी, जबकि रविवार को छोड़कर अवकाश की संख्या 52 होगी. हालांकि वर्ष 2026 में 23 मई से 21 जून तक ग्रीष्मावकाश होगा. जो कुल 30 दिनों का होगा. ऐसे में ग्रीष्मावकाश और रविवार को मिलाकर विश्वविद्यालय व कॉलेजों को वर्ष 2026 में कुल 89 दिनों का अवकाश मिलेगा.

———-

पांच जनवरी से होगी वोकेशनल की प्रायोगिक परीक्षा

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने वोकेशनल विषयों के सत्र 2024-27 बीसीए सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 बीसीए सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2022-25 बीसीए सेमेस्टर-6 की प्रायोगिक, प्रोजेक्ट व वाइवा की परीक्षा 5 जनवरी से ली जायेगी, जो 10 जनवरी तक होगी. परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा आरडी कॉलेज, शेखपुरा तथा आरडी एंड डीजे कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जहां विद्यार्थी अपने निर्धारित सूचना के अनुसार प्रायोगिक, प्रोजेक्ट एवं वाइवा की परीक्षा में शामिल होंगे.

——–

5 जनवरी को होगा काउंसलिंग

मुंगेर. एमयू को बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से राजनीति विज्ञान विषय में 15 दिसंबर को 18 नये शिक्षक मिले हैं. जिनकी काउंसलिंग 5 जनवरी को विश्वविद्यालय में होगी. इसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना भी जारी की है. इसके अनुसार राजनीति विज्ञान विषय में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से मिले 18 सहायक प्राध्यापकों की काउंसलिंग 5 जनवरी को विश्वविद्यालय में होगी. इसमें संबंधित सहायक प्राध्यापक भौतिक रूप से उपस्थित होंगे. काउंसलिंग 5 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >