शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने छह बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की और 95 पीस ऑफिसर चॉइस टेट्रा पैक व्हिस्की बरामद की है.

जमालपुर. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने छह बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की और 95 पीस ऑफिसर चॉइस टेट्रा पैक व्हिस्की बरामद की है. इस दौरान दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. जानकारी देते हुए कार्यकारी थाना अध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बड़ी आशिकपुर विषहरी स्थान के निकट शराब की बड़ी खेप का डील होने वाला है. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की. जहां से दो शराब तस्कर को शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्करों में मुंगेर कोतवाली क्षेत्र के गुमटी नंबर 3 सुभाष नगर निवासी दिलीप चौधरी का पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ व तथा नालंदा जिला के सारे थाना अंतर्गत नेवर मोड निवासी अजीत राम का पुत्र मुस्कान उर्फ मूसा भाई शामिल है. उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की भी जांच कर रहा है कि क्या इस क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी में कहीं अंतर जिला गिरोह तो शामिल नहीं है. फिलहाल इस मामले में दोनों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >