दो लड़कियों ने थाना पहुंचकर दिया प्रेम विवाह का प्रमाण, परिजन ने दर्ज कराया था अपहरण का मामला

तारापुर थाना क्षेत्र के नयाटोला धोबई से लापता हुई दो लड़कियों के मामले में नया मोड़ आ गया है. जिन लड़कियों के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था

तारापुर. तारापुर थाना क्षेत्र के नयाटोला धोबई से लापता हुई दो लड़कियों के मामले में नया मोड़ आ गया है. जिन लड़कियों के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था, वे दोनों स्वयं मंगलवार को थाना पहुंचकर संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत कर प्रेम विवाह का प्रमाण दिया है. दोनों ने दावा किया है कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से विवाह किया है. मामले में 24 फरवरी को अपनी पुत्री के लापता होने की प्राथमिकी तारापुर थाना में मां ने दर्ज करायी थी. आवेदन में उन्होंने बताया था कि उनकी पुत्री (19 वर्ष) और भतीजी (20 वर्ष) आरएस कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटीं. परिजनों ने अमरीश कुमार और गुलसागर तांती पर बहला-फुसलाकर दोनों लड़कियों के अपहरण का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. इसी बीच दोनों खुद थाना पहुंच गईं और बांका न्यायालय के नोटरी द्वारा सत्यापित विवाह हलफनामा पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया. दस्तावेजों के अनुसार दोनों ने 27 फरवरी 2026 को बांका जिले के ढाका मोड़ स्थित युगेश्वर शिव मंदिर में विवाह किया है. दोनों ने शपथ पत्र में कहा कि बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से विवाह किया है और अपने ससुराल में खुश हैं. उन्होंने अपनी सुरक्षा की भी मांग की है. इधर, थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों युवतियों को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेज दिया गया है. न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >