तीन पिस्टल व पांच मैगजीन के साथ दो हथियार तस्कर गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह व शीतलपुर गांव के बीच पहाड़ के समीप कार्रवाई

मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह व शीतलपुर गांव के बीच पहाड़ के समीप पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया. दोनों के पास से तीन पिस्टल व पांच मैगजीन बरामद किया गया. दोनों मिर्जापुर बरदह गांव का रहने वाला है और हथियारों की डील को लेकर वहां पहुंचा था. एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शीतलपुर पहाड़ के उत्तर नवनिर्मित पक्की सड़क के समीप कुछ हथियार तस्कर जमा है. जहां हथियारों की डील की जा रही है. एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में तत्काल एक टीम का गठन किया गया. इसमें परिवीक्षाधीन डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिषेक चौबे व सशस्त्र बल शामिल थे. तत्काल निर्धारित स्थल पर छापेमारी करने पुलिस टीम पहुंची. कुछ देर बाद वहां पर दो संदिग्ध व्यक्ति पहुंचे. पुलिस ने मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो अली आलम के पुत्र मो औरंगजेब व मो फिरोज के पुत्र मो रेहान की तलाशी ली. इस दौरान मो औरंगजेब के पास से तीन पिस्टल मैगजीन समेत व दो अतिरिक्त मैगजीन बरामद किया. उसने बताया कि मो रेहान के माध्यम से वह हथियार खरीद करने वाले व्यक्तियों को डिलिवरी पहुंचाता है. दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और दोनों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसके बाद शनिवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >