मैजिक वाहन की टक्कर से तीन घायल, शराब के नशे में मिला चालक

खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के एनएच-333 पर लोहची गांव के समीप कार व मैजिक वाहन के बीच हुए जबरदस्त टक्कर में तीन लोग घायल हो गये.

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के एनएच-333 पर लोहची गांव के समीप कार व मैजिक वाहन के बीच हुए जबरदस्त टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. इसके बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. इस बीच मैजिक वाहन चालक शराब के नशे में पाया गया. जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया गया कि बेगूसराय जिले के राजोपुर निवासी मोहन यादव, मिथिलेश यादव और मणिकांत यादव खड़गपुर प्रखंड के बड़ी मंझगांय बिंद टोला गांव में पुष्प कुमार के यहां श्रद्धा भोज में शामिल होने आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे मैजिक वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी. जिससे कार पर सवार तीनों लोग घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. इधर, सूचना पर शामपुर थाना की डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पुलिस ने मैजिक वाहन चालक मुंगेर निवासी मुखिया मंडल को शराब के नशे में पाया. शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मैजिक वाहन चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है. सभी घायलों का इलाज कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >