लघु उद्यमी योजना से खुद के उद्योग व रोजगार को विकसित करें : डीएम

चयनित लाभुकों के लिए शुक्रवार को सदर प्रखंड स्थित उद्योग विभाग के सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

मुंगेर. बिहार लघु उद्यमी योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत चयनित लाभुकों के लिए शुक्रवार को सदर प्रखंड स्थित उद्योग विभाग के सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर उद्योग विभाग के महाप्रबंधक ज्ञानेश्वरी कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थी. जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार लघु उद्यमी योजना के अन्तर्गत मुंगेर जिले के चयनित 627 लाभुकों को 50-50 के बैच में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के बाद उद्यम स्थापित कर स्वरोजगार करने के लिए अधिकतम दो-दो लाख रुपये की राशि तीन किस्तों में लाभुकों के खाते में दी जाएगी. जिसमें प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार, द्वितीय किस्त के रूप में एक लाख तथा तृतीय किस्त के रूप में 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की जायेगी. इस योजना अन्तर्गत उद्यम स्थापित करने की पूरी राशि राज्य सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाती है. उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण को आप सभी गंभीरता से लें और इसका लाभ प्राप्त कर खुद के उद्योग अथवा रोजगार को विकसित करें. आज जिले में सैकड़ों ऐसे उद्यमी हैं, जो उद्योग विभाग द्वारा प्राप्त ऋण से रोजगार कर खुद को आर्थिक रूप से सबल बना रहे हैं. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर, प्रखंड प्रमुख, अंचलाधिकारी एवं प्रशिक्षक और प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >