पुलिस ने एक बाइक भी किया जब्त, धंधे में चार अन्य की संलिप्तता की पुलिस कर रही जांच मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिव गुरुधाम मय मार्ग में गुरुवार की देर शाम पुलिस ने दो हथियार कारोबारी को गिरफ्तार किया. जिसके पास से 2 पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 2 मैगजीन व 22 कारतूस बरामद किया गया, जबकि एक बाइक भी पुलिस ने जब्त किया है. साथ ही इनलोगों की निशानदेही पर एक अन्य को गिरफ्तार किया गया. पुलिस इस मामले में चार अन्य की संलिप्तता की जांच कर रही है.
पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ हथियार कारोबारी मय मैदान में हथियार की खरीद-बिक्री करने वाला है. एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम जब एनएच-333बी के समीप मय मैदान जाने वाले रास्ते के पास पहुंची तो कुछ देर बाद इसी मार्ग में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखा. जब पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी ली तो 2 पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 2 मैगजीन, 22 कारतूस बरामद किया गया. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजावलपुर निवासी मो रिजवान का पुत्र मो तौफीक व वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चुरंबा निवासी मो कासीम का पुत्र मो शहंशाह अली शामिल है. उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सुजावलपुर में छापेमारी कर मो जहुर के पुत्र मो अली को गिरफ्तार किया, जो हथियार खरीद व बिक्री के धंधे में इन तस्करों को सहयोग करते है.दो पिस्टल, एक कट्टा व 22 कारतूस के साथ तीन हथियार कारोबारी गिरफ्तार
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिव गुरुधाम मय मार्ग में गुरुवार की देर शाम पुलिस ने दो हथियार कारोबारी को गिरफ्तार किया.
