एसडीपीओ कार्यालय के समीप दो दुकानों में चोरी

एसडीपीओ कार्यालय के समीप दो दुकानों में चोरी

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना घटित हो रही है. बावजूद पुलिस चोरी की घटना पर लगाने में विफल साबित हो रही है. इस बार दुस्साहसी चोरों ने सोमवार की देर रात खड़गपुर एसडीपीओ के आवास सह कार्यालय से महज 50 गज की दूरी पर फास्टफूड और एक चाय की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया. बताया गया कि रंजीत कुमार की फास्ट फूड दुकान और उसी दुकान से सटा अरुण साह की चाय दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने लगभग 15 हजार से अधिक के सामानों की चोरी कर ली. सुबह जब दोनों दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचे तो दुकान में हुई चोरी को लेकर खड़गपुर थाना के डायल 112 को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चोरी की जानकारी ली. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >