ग्रामीण चिकित्सकों की आवाज सरकार तक पहुंचाया जायेगा : डॉ इकबाल

ग्रामीण चिकित्सकों ने पूरी एकजुटता का परिचय देते हुए इस लड़ाई में साथ देने की बात कही.

हवेली खड़गपुर ग्रामीण चिकित्सकों का मिलन समारोह सह वनभोज खड़गपुर झील की वादियों में पूरे उल्लास के साथ मनाया गया. खड़गपुर एवं टेटियाबंबर की ओर से आयोजित वनभोज में जिला के सभी प्रखंड और नगर चिकित्सकों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ इकबाल मौजूद थे. डॉ इकबाल ने कहा कि एनआईएसओ से जो ट्रेनिंग ले चुके हैं और उनकी जो मांग है उसे सरकार के समक्ष मजबूती के साथ रखा जायेगा. जिसका ट्रेनिंग नहीं हुआ है उसके लिए भी आवाज उठाया जायेगा. जिला कोषाध्यक्ष डॉ सूर्य नारायण यादव ने कहा कि एकता ही आपकी ताकत है. इसे बनाए रखें. जिला सचिव डॉ योगेंद्र यादव, कानूनी सलाहकार शाहिद इकबाल, जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार मंडल ने कहा कि मैं आपकी हर उलझन को दूर करने के लिए सदा खड़ा रहूंगा. जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार मंडल ने कहा कि मैं आपकी हर आवाज को हर लोगों तक पहुंचाऊंगा. वहीं ग्रामीण चिकित्सकों ने पूरी एकजुटता का परिचय देते हुए इस लड़ाई में साथ देने की बात कही. मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ रमाकांत मंडल, सदर प्रखंड अध्यक्ष डॉ रंजन, टेटियाबंबर प्रखंड अध्यक्ष डॉ राममोहन केसरी, खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष डॉ सुबोध भारती, नगर शहरी अध्यक्ष डॉ एनयू बशीर अहमद, असरगंज के डॉ फैजल, तारापुर के डॉ बलदेव, संग्रामपुर के डॉ सौरभ, डॉ हरिराम पंडित, डॉ शंभू सहित सैकड़ों ग्रामीण चिकित्सक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >