शादी की नीयत से नाबालिग लड़की को भगा ले गया प्रेमी, प्राथमिकी

पीड़ित पिता ने मामले में सचिन कुमार पर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

तारापुर. तारापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की नाबालिग पुत्री को शादी की नीयत से बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़ित पिता ने महमदपुर गांव निवासी भूटो यादव के पुत्र सचिन कुमार पर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि उनकी पुत्री 10 जून को आरएस कॉलेज, तारापुर जाने के लिए घर से दिन के करीब 10 बजे निकली थी. दोपहर तक घर नहीं लौटी, तो उसकी खोजबीन करने लगे और नहीं मिलने पर तारापुर पहुंचे. इस बीच मेरे एक परिचित ने बताया कि आपकी बेटी को दोपहर करीब 01 बजे महमदपुर गांव निवासी भूटो यादव का पुत्र सचिन यादव अपने साथ मोटर साइकिल पर ले गया. तब हम अपनी पत्नी को लेकर भूटो यादव के घर पहुंचे, तो वहां भूटो यादव, उसकी पत्नी एवं उसका पुत्र गाली-गलौज करने लगे और धक्का देकर भगा दिया. इधर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिये गये आवेदन पर 13 जून को प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >