नये साल में स्वास्थ्य विभाग को मिला नौ चिकित्सक

नये साल में स्वास्थ्य विभाग को मिला नौ चिकित्सक

मुंगेर. नये साल आरंभ के पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने मुंगेर में नौ चिकित्सकों की नियुक्ति की है, जिसमें तीन चिकित्सकों की नियुक्ति जिले के अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में की गयी है. एक चिकित्सक का जमालपुर व पांच चिकित्सकों की नियुक्ति तारापुर अनुमंडल अस्पताल सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तारापुर में की गयी है. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि सरकार से नये साल के पहले जिले को नौ चिकित्सक दिये गये हैं. सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉ प्रिया वर्मा, डॉ रश्मि कुमारी, डॉ अंशु कुमार व डॉ सुरभि प्रिया की नियुक्ति अनुमंडल अस्पताल तारापुर में की गयी है. डॉ अंकित कुमार की नियुक्ति प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र, तारापुर में की गयी है. इसके अतिरिक्त डॉ शहला जफर की नियुक्ति सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जमालपुर में हुई है. उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर को ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा अनुमंडल अस्पताल, हवेली खड़गपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को आरंभ किया गया है. इस अनुमंडल अस्पताल में अब विभाग द्वारा तीन नये चिकित्सकों की नियुक्ति की गयी है. उन्होंने बताया कि सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉ आरती सिन्हा, डॉ अंशु शांडिल्य तथा डॉ अमित कुमार की नियुक्ति अनुमंडल अस्पताल, हवेली खड़गपुर में की गयी है. उन्होंने कहा कि जिले में चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की भी काफी कमी है. इसके लिये विभाग को इससे अवगत कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >