युवती की हत्या कर शव को गंगा किनारे फेंका, पुलिस ने किया बरामद

हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुंड निषाद टोला गंगा घाट पर शनिवार को पानी में तैरते हुए बोरे में बंद एक युवती का शव बरामद किया गया.

शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया शव

मुंगेर. हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुंड निषाद टोला गंगा घाट पर शनिवार को पानी में तैरते हुए बोरे में बंद एक युवती का शव बरामद किया गया. शव को देखने से प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में बंद कर गंगा में फेंक दिया गया था. जिसकी शिनाख्त देर शाम तक नहीं हो पाई है. पुलिस जांच में जुटी है.

गंगा घाट पर बोरे में बंद शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

शिवकुंड गंगा घाट पर शनिवार की सुबह स्थानीय लोग स्नान करने के लिए गये हुए थे. लोगों की नजर गंगा के पानी में तैरते हुए एक बोरे पर पड़ी. लोगों को जब संदेह हुआ तो जिस तरफ से बोरा फटा हुआ था, उधर अंदर झांका तो दंग रह गये, क्योंकि अंदर में शव था. यह खबर जंगल की आग की तरफ फैल गयी और ग्रामीणों ने इसकी सूचना हेमजापुर थाना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को गंगा से बाहर निकलवा कर खुलवाया, जिससे 24 से 25 वर्षीय एक युवती का शव निकला.

पीट-पीट कर हत्या करने की आशंका

युवती का शव देखने से लगता है कि उसकी हत्या पीट-पीट कर कर दी गयी होगी. जिसके बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव को बोरे में बंद कर गंगा में फेंक दिया होगा. लेकिन शव गंगा किनारे पानी में निषाद टोला गंगा घाट के समीप फंस गया. युवती ने काले रंग का सलवार सूट पहन रखा था. हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी.

एफएसएल टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और बोरी, कपड़े तथा अन्य संभावित साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संग्रहित कर अपने साथ जांच के लिए ले गये. पुलिस ने शव का मुंगेर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. जिसके बाद शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित पोस्टमार्टम हाउस में निर्धारित टेंपरेचर में रखा गया है, जबकि पुलिस ने पहचान के लिए शव की तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल में डाल रखा है.

शिवकुंड निषाद टोला गंगा घाट पर बोरी में बंद एक युवती का शव बरामद हुआ. जिसकी पहचान नहीं हो सकी है. शव को पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित रखवाया गया और उसकी पहचान को लेकर प्रयास तेज कर दिया गया है.

नीरज कुमार, हेमजापुर थानाध्यक्षB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >