जांच के लिए पहुंचा शराबी हथकड़ी खोलकर हुआ फरार

गिरफ्तार किये गये तीन शराबियों में एक शराबी गुरुवार को पुलिस हिरासत में हथकड़ी खोलकर अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर से फरार हो गया

तारापुर. उत्पाद विभाग की लापरवाही से गिरफ्तार किये गये तीन शराबियों में एक शराबी गुरुवार को पुलिस हिरासत में हथकड़ी खोलकर अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर से फरार हो गया. जिसे तारापुर पुलिस ने लखनपुर पानी टंकी के पास से गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि उत्पाद थाना की टीम ने बुधवार की रात असरगंज निवासी शहनवाज सहित दो अन्य शराबी को गिरफ्तार किया. इन तीनों शराबियों को मेडिकल जांच के लिए दो जवान सिजन कुमार एवं अजित कुमार शर्मा ने अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर लाया. जहां पुलिस हिरासत में ही एक शराबी शहनवाज ने हथकड़ी से अपना हाथ निकालकर फरार हो गया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. बाद में उसकी खोजबीन की गयी. लेकिन कहीं पता नहीं चला. अब लोगों में चर्चा है कि पुलिस अभिरक्षा में शराब का सेवन किए हुए व्यक्ति का हथकड़ी से हाथ निकाल कर भाग जाना, पुलिसिया लापरवाही को दर्शाता है. लेकिन गुरुवार की दोपहर फरार शराबी शहनवाज को तारापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर पानी टंकी के समीप से गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >