मुंगेर. हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुंड दुर्गास्थान गंगा घाट पर डूबी किशोरी का शव गोताखोरों की टीम ने 24 घंटे बाद मंगलवार को ढूढ़ कर बाहर निकाला. शव निकते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि शिवकुंड ब्रह्मण टोला निवासी नटवर सिंह की 15 वर्षीय किशोरी कली कुमारी सोमवार को शिवकुंड दुर्गास्थान गंगा घाट पर स्नान करने गयी हुई थी. नहाने केे दौरान वह गहरे पानी गयी और डूब गयी. सदर अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर गोताखोर जीतेंद्र साहनी के नेतृत्व में गौतम, सुप्र्रशांत, विकास सहित 6 गोताखोर डूबी बच्ची की खोजबीन सोमवार को शुरू कर दिया. लेकिन देर शाम तक किशोरी का कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद मंगलवार की सुबह से गोताखोर ने पुन: गंगा में खोज-बीन शुरू किया. मंगलवार को अपराह्न 12 बजे गोताखोरों द्वारा किशोरी के शव को शिवकुंड दुर्गा स्थान गंगा घाट के समीप से बरामद किया. शव जब गंगा से बाहर निकला तो शव से लिपट कर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
