खेल विभाग के सालों से पड़े एडवांस का जल्द होगा सेटलमेंट, प्रक्रिया आरंभ

लगभग 9 टीमों के लिये लगभग 10 लाख से अधिक का एडवांस समायोजन होना है.

– टीमों को ले जाने वाले मैनेजरों को बिल जाम करने के लिये भेजा जायेगा पत्र मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के अधिकारियों और शिक्षकों के पास तो वैसे ही सालों से लगभग 4 करोड़ से अधिक राशि का एडवांस पड़ा है. जिसका समायोजन नहीं हो पाया है. हलांकि अब विश्वविद्यालय अपने खेल विभाग के लाखों के नये पुराने एडवांस समायोजन की प्रक्रिया आरंभ कर रहा है. जिसके लिये जल्द ही विश्वविद्यालय के विभिन्न टीमों को लेकर जाने वाले मैनेजरों को पत्र भेजकर बिल का डिमांड किया जायेगा. डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि हाल के दिनों में कई टीमें खेलने बाहर गयी थी. जिसमें लगभग 9 टीमों के लिये लगभग 10 लाख से अधिक का एडवांस समायोजन होना है. जिसके समायोजन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है. इसके अतिरिक्त पुराने बिल का भी समायोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि साल 2024 और 2025 में टीम लेकर जाने वाले मैनेजरों को पत्र भेजा जायेगा. जिसमें उनसे यदि बिल में किसी प्रकार की त्रुटि है अथवा बिल जमा नहीं किया गया है तो उनसे बिल मांगा जायेगा. जबकि पुराने बिल के समायोजन को लेकर भी संबंधित मैनेजरों से आवश्यकता पड़ने पर बिल मांगा जायेगा. डीएसडब्लू ने बताया कि जल्द ही प्रक्रिया पूर्ण कर खेल विभाग के सभी एडवांस का समयोजन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >