लापता बालक की बरामदगी नहीं होने पर एसयूसीआई ने किया प्रदर्शन

प्रखंड के खंडबिहारी गांव से एक माह पूर्व लापता हुए 10 वर्षीय बालक वीर कुमार सिंह का मामला तूल पकड़ने लगा है.

बॉर्डर एरिया व रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की उठी मांग

हवेली खड़गपुर. प्रखंड के खंडबिहारी गांव से एक माह पूर्व लापता हुए 10 वर्षीय बालक वीर कुमार सिंह का मामला तूल पकड़ने लगा है. बालक की सकुशल बरामदगी को लेकर शुक्रवार को एसयूसीआई की प्रखंड कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया और नगर भ्रमण कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाये. विरोध प्रदर्शन नगर के झील पथ स्थित पार्टी कार्यालय से प्रारंभ होकर नंदलाल बसु चौक, एकता पार्क, अंबेडकर चौक होते हुए नंदलाल बसु चौक पहुंची, जहां सभा में तब्दील हो गयी. मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने लापता वीर सिंह को सकुशल बरामद करो, लापता वीर सिंह कहां गया, पुलिस प्रशासन जवाब दो, सीसीटीवी फुटेज जांच करो के नारे लगाये. सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रभारी रमन सिंह ने कहा कि बालक 23 से 24 जुलाई को खंडबिहारी गांव से गायब हुआ. उसी दिन रेलवे स्टेशन, असरगंज, बांका सहित बिहार के तमाम बॉर्डर जिले का सीसीटीवी फुटेज प्रशासन जांच करें तो हो सकता है कि लापता वीर सिंह का कुछ सुराग मिल सके. साथ ही आसपास के सभी रेलवे स्टेशनों एवं जिला के सभी बॉर्डर का सीसीटीवी जांच कर जितना जल्द से जल्द हो सके वीर सिंह को सकुशल बरामद किया जाए. मौके पर गंगाराम पासवान, सुधा देवी, शेखर कुमार, भारत देव, अर्जुन सोरेन, राम किस्कू दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >