बच्चों के झगड़े में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुई पत्थरबाजी

बच्चों के बीच हुए झगड़ा के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और दोनों पक्ष के लोगों द्वारा एक दूसरे पर पत्थरबाजी की गयी.

मुंगेर. नया रामनगर थानांतर्गत नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ के समीप बुधवार की शाम बच्चों के बीच हुए झगड़ा के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और दोनों पक्ष के लोगों द्वारा एक दूसरे पर पत्थरबाजी की गयी. मामले की जानकारी मिलते ही नया रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला को शांत कराया. लेकिन पुलिस के लौटते ही पुन: दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये. थानाध्यक्ष तारकेश्वर कुमार सिंह ने बताया कि मस्जिद मोड़ के समीप बुधवार की शाम बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद एक ही समुदाय के दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराने का प्रयास किया गया. फिलहाल स्थिति नियंत्रित बतायी जा रही है. दोनों पक्ष के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >