भूमि संबंधी मामला को लेकर सेवानिवृत्त रेलकर्मी के पुत्र की गोली मार हत्या

मुंगेर शहर के कासिम बाजार थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर में शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक रिटायर्ड रेलकर्मी शंकर प्रसाद यादव के पुत्र गोविंद कुमार को सीने में गोली मार कर हत्या कर दी.

मुंगेर. मुंगेर शहर के कासिम बाजार थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर में शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक रिटायर्ड रेलकर्मी शंकर प्रसाद यादव के पुत्र गोविंद कुमार को सीने में गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के समय शंकर प्रसाद अपने परिवार के साथ पटना में थे. घटना का कारण भूमि संबंधी मामला बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पिता शंकर प्रसाद यादव ने बताया कि उसे धमकी मिल रही थी कि वह अपनी जमीन मुखिया पप्पू यादव को नहीं बेची और घर छोड़कर नहीं गए, तो उसके बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी जायेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि मुखिया पप्पू यादव और उसके बहनोई प्रवीण यादव उसका जमीन लेना चाहते थे. घटना के बाद एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद व कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण जमीन विवाद प्रतीत हो रहा है. मामले की जांच चल रही है. जल्द ही घटना का उद्भेदन किया जायेगा. एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि परिजन पप्पू यादव सहित अन्य पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. एफएसएल की टीम भी पहुंची थी. साक्ष्य एकत्र कर टीम ले गयी है. जल्द ही हत्यारा गिरफ्तार होगा. -,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >