जमालपुर स्टेशन से 44 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन पोस्ट जमालपुर ने शुक्रवार को 44 बोतल विदेशी शराब के साथ मुंगेर निवासी एक शराब तस्कर को जमालपुर स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया.

जमालपुर. रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन पोस्ट जमालपुर ने शुक्रवार को 44 बोतल विदेशी शराब के साथ मुंगेर निवासी एक शराब तस्कर को जमालपुर स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. आरपीएफ टीम ने सीआइबी और जीआरपी जमालपुर के साथ मिलकर मुंगेर शंकरपुर वार्ड संख्या 15 निवासी अवधेश यादव के 21 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार को जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के फुट ओवर ब्रिज के निकट से गिरफ्तार किया. आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज राजीव नयन ने बताया कि उसके बैग से जांच के दौरान 750 एमएल के रेड लेबल ब्लैडेट स्कॉच की दो बोतल, 34 बोतल 8 पीएम प्रीमियम ब्लैक व्हिस्की और आठ बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की बरामद की गयी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर को आगे की कार्रवाई के लिए रेल थाना जमालपुर को सौंप दिया गया, जहां उसके विरुद्ध कांड संख्या 118/25 दर्ज किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >