रौशन अध्यक्ष व नकुल बने रक्षावाहिनी स्वयं सेवक संघ के सचिव

सचिव पद के लिए नकुल कुमार को लगभग 100 मत से जीत हासिल किया.

खगड़िया. बिहार रक्षावाहिनी स्वयं सेवक संघ का चुनाव मंगलवार को पुलिस केंद्र परिसर में हुआ. मतदान के बाद अध्यक्ष पद पर रौशन कुमार चुने जाने की घोषणा की गयी. जबकि नकुल कुमार को सचिव चुना गया. बताया जाता है कि मंगलवार को बिहार रक्षावाहिनी स्वयं सेवक संघ अध्यक्ष व सचिव पद के लिए चुनाव किया गया. अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार व सचिव पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे. बताया जाता है कि अध्यक्ष पद के लिए रंजन कुमार, रौशन कुमार, संतोष कुमार तथा विधान कुमार ने नामांकन पर्चा भड़ा. जबकि सचिव पद के लिए नकुल कुमार व अजय यादव ने नामांकन कराया. रौशन कुमार को अध्यक्ष पद के लिए 179 मत मिला. जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रंजन कुमार को 150 मत मिला. विधान कुमार को 35 मत मिला. वहीं सचिव पद के लिए नकुल कुमार को लगभग 100 मत से जीत हासिल किया. मौके पर पवन कुमार सहित दर्जनों होमगार्ड जवानों ने रौशन व नकुल को जीत की बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >