साहित्य प्रहरी ने मनाया स्मृति दिवस, साहित्यकारों व पत्रकारों को दी श्रद्धांजलि

साहित्य प्रहरी मुंगेर के तत्वावधान में रविवार को शहर के जयप्रकाश उद्यान में स्मृति दिवस आयोजित हुआ

मुंगेर.

साहित्य प्रहरी मुंगेर के तत्वावधान में रविवार को शहर के जयप्रकाश उद्यान में स्मृति दिवस आयोजित हुआ. जिसमे मुंगेर के कवियों, साहित्य प्रेमियों और समाजसेवियों ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रघुनाथ भगत और संचालन शिवनंदन सलिल और एहतेशाम आलम ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य अतिथि के रूप में आईटीसी के उपप्रबंधक रैवाशंकर व विशिष्ट अतिथि गनगनियां से पधारे कवि साथी सुरेश सूर्य मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान पंडित अवधभूषण मिश्र ,लक्ष्मीकांत मिश्र, शमशाद सहर, छंदराज, रामदेव भावुक, राजेश , शब्बीर हसन, नारायण जालान, सत्येंद्र मिश्र को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कुमार विजय गुप्त ने तमाम पूर्व संस्मरण सुना कर उन साहित्यकारों व पत्रकारों को जीवंत कर दिया. इस अवसर पर प्रकाश नारायण, प्रो श्यामदेव सिन्हा, विजय पोद्दार, रेवाशंकर, डॉ रघुनाथ भगत ने अपने-अपने विचार रखे. कार्यक्रम के दूसरे चरण में भव्य कविगोष्ठी हुई, जिसमे अलखनिरंजन कुशवाहा, सुनील सिन्हा, शनोवर शादाब, कुमकुम सिन्हा, किरण शर्मा, खालिद शम्स, विजेता मुद्गलपुरी, ज्योति सिन्हा, सुरेश सूर्य, इंद्रदेव, कुमार विजय गुप्त, अशोक शर्मा, हरिशंकर सिंह, रेवा शंकर, रघुनाथ भगत सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाएं पढ़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >