मुंगेर. जिला में जीरो डोज टीकाकरण वाले बच्चों की संख्या को कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्था पीसीआइ द्वार कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्री-फैब्रिकेटेड सभागार में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार सिन्हा, प्रभारी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅ के रंजन, डीपीएम फैजान आलम अशरर्फी, पीएसआई के राज्य प्रोग्राम पदाधिकारी कामता प्रसाद, डिविजनल कॉडिनेटर निगार कौशर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. सिविल सर्जन ने बताया कि जन्म से एक साल के अंदर पेंटा टीका का पहला डोज नहीं लेने वाले बच्चों को जीरो डोज माना जाता है. जिले में अबतक कुल 28,993 बच्चों में 21,748 बच्चों को पेंटा का पहला डोज पड़ा है. जबकि 7,245 बच्चों को अबतक पेंटा का पहला डोज नहीं पड़ा है. जिसके कारण फूल इम्यूनाइजेशन पर असर पड़ता है. उन्होंने इसे विशेष रूप से ध्यान देते हुये जीरो डोज वाले बच्चों को टीकाकृत करने का निर्देश दिया. कार्यशालस में बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था द्वारा जिले के दो प्रखंड धरहरा और जमालपुर के कुल 32 चिन्हित गांव में जीरो डोज के लाभार्थी की संख्या को कम करने के लिए कार्य किया जा रहा है. पीसीआइ द्वारा दोनों प्रखंड में एक-एक ब्लॉक कॉर्डिनेटर को लक्ष्य को पूरा करने के लिए रखा गया है. इसके अतिरिक्त प्रखंड के समन्वयक द्वारा क्षेत्र का मैपिंग कर समाज के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के सभी जीरो डोज के लाभार्थी के साथ टीकाकरण लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर जिला समन्वयक अभय आनंद, डब्लूएचओ एसएमओ डा. अथिना, आरआरटी डा. नमीषा, यूनिसेफ एसएमसी अमित कुमार, यूएनडीपी भीसीसीएम सुधाकर कुमार, कौशल किशोर सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
