घोरघट हीरोज ने ब्लू पैंथर को तो प्रेम वॉरियर्स ने किंग्स इलेवन को हराया

जिसमें 4 छक्का और एक चौका शामिल था.

बेहतरीन खेल के लिए शिवम एवं हिजबुल बने मैन ऑफ द मैच फोटो संख्या : फोटो कैप्शन : 31. विजेता टीम प्रतिनिधि, बरियारपुर —————————– बरियारपुर के घोरघट मैदान पर खेले जा रहे जीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन मंगलवार को दो मैच खेला गया. इन मैच में प्रेम वारियर्स इलेवन एवं घोरघट हीरोज की टीम विजयी रही. बेहतरीन खेल के लिए शिवम एवं हिजबुल को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया. इससे पूर्व मैच का शुभारंभ समाजसेवी मिथिलेश मंडल ने किया. किंग्स इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया और प्रेम वारियर्स की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. प्रेम वारियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 139 रन बनाये. जबकि किंग्स इलेवन की टीम ने 11 ओवर में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस प्रकार प्रेम वारियर्स की टीम 26 रन से मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच शिवम को दिया गया. जिसने 18 बॉल पर 32 रन बनाये. जिसमें 4 छक्का और एक चौका शामिल था. गेंदबाजी में भी शिवम ने 3 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिये. इससे पूर्व एक मैच घोरघट हीरोज बनाम ब्लू पैंथर के बीच हुआ. जिसमें घोरघट हीरोज ने 33 रन से जीत अर्जित की. ब्लू पैंथर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी लेने का निर्णय लिया. घोरघट हीरोज ने 12 ओवर में दो विकेट खोकर 170 रन बनाये. वहीं हिजबुल ने 32 बॉल पर 107 रन की शतकीय पारी खेली. जिसमें 12 छक्का और 5 चौका शामिल था. इस बेहतरीन खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया. जबकि ब्लू पैंथर ने 9 ओवर में ही 133 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस प्रकार घोरघट हीरोज 37 रन से मैच जीत लिया. स्कोरिंग साकेत कुमार, अंपायरिंग बॉबी एवं गंगा प्रसाद कर रहे थे. मौके पर दिवाकर, रोशन, अभिषेक, सौरव, सुमन, रूपेश, अखलेश सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >