वज्रगृह के अलग-अलग हॉल में बंद किया गया पोल्ड ईवीएम, अर्धसैनिक बल कर रही निगरानी

मतदान के बाद गुरुवार को देर रात तक सभी ईवीएम को वज्रगृह में जमा किया गया और शुक्रवार को तड़के वज्रगृह को विधिवत सील कर दिया गया.

सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही पूरे वज्रगृह पर नजर

मुंगेर. जिले के तीनों विधानसभा मुंगेर, जमालपुर व तारापुर में हुए मतदान के बाद गुरुवार को देर रात तक सभी ईवीएम को वज्रगृह में जमा किया गया और शुक्रवार को तड़के वज्रगृह को विधिवत सील कर दिया गया. जहां जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की त्रिस्तरीय व्यवस्था की गयी है. साथ ही सीसीटीवी कैमरे से पूरे वज्रगृह पर निगरानी की जा रही है. इसके लिए कॉलेज में मॉनिटरिंग रूम भी बनाया गया है.

अलग-अलग भवनों में रखा गया है विधानसभा वार ईवीएम

जिले में तीन विधानसभा मुंगेर, तारापुर और जमालपुर हैं. जहां छह नवंबर को विधानसभा 2025 का चुनाव संपन्न हो गया. 14 नवंबर को मतगणना होना है. तबतक के लिए तीनों विधानसभा के पोल्ड ईवीएम को आरडी एंड डीजे कॉलेज स्थित वज्रगृह में रखा गया है, जिसके लिए कॉलेज के अलग-अगल भवनों में विधानसभावार ईवीएम को रखा गया है. इसमें 165 मुंगेर विधानसभा के सभी 404 मतदान केंद्रों के ईवीएम को कॉलेज के कला वाणिज्य भवन के कमरों में नंबरिंग के हिसाब से रखा गया है, जबकि 164 तारापुर विधानसभा के सभी 412 मतदान केंद्रों के ईवीएम को टिटोरियल ब्लॉक में रखा गया है. वहीं 166 जमालपुर विधानसभा के सभी 392 मतदान केंद्रों के ईवीएम को विज्ञान संकाय कक्ष में रखा गया है. वहीं ईवीएम रखे गये सभी कमरों को पूरी तरह सील कर दिया गया है.

वज्रगृह की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं अर्धसैनिक बल

जिला प्रशासन द्वारा ईवीएम रखने के लिए बनाए गए वज्रगृह में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है. पूरे वज्रगृह की सुरक्षा की कमान अर्धसैनिक बलों के हवाले है. वहीं पूरे वज्रगृह पर सीसीटीवी कैमरे से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है, जबकि यहां मॉनिटरिंग रूम बनाया गया है. जहां तीनों विधानसभा के लिए लगाए गए अलग-अलग मॉनिटर से लगातार निगरानी रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >