चार केंद्रों पर 15 जनवरी से आरंभ होगी पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा

दूसरे पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से शाम 5 बजे तक ली जायेगी.

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा 15 जनवरी से ली जायेगी. जिसके लिये 4 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा सभी सूचनाएं जारी कर दी गयी है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो मनोज कुमार मंडल ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा 15 जनवरी से ली जायेगी. जो 31 जनवरी तक चलेगी. परीक्षा को लेकर कुल 4 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां प्रतिदिन की परीक्षा दो पालियों में ली जायेगी. इसमें जहां प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. वही दूसरे पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से शाम 5 बजे तक ली जायेगी. परीक्षा को लेकर सभी विषयों को चार ग्रुप में बांटा गया है. जिसके अनुसार प्रत्येक दिन की परीक्षा ली जायेगी. उन्होंने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां की जा रही है. जबकि वर्तमान में उक्त सत्र के लिये परीक्षा फॉर्म भी भराया जा रहा है. जिसके बाद उक्त सत्र की परीक्षा के लिये एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >