फुलवारी शरीफ पटना की पुलिस पहुंची ईस्ट कॉलोनी थाना जमालपुर

पटना पुलिस पहुंची ईस्ट कॉलोनी थाना जमालपुर

प्रतिनिधि, जमालपुर. पटना जिला के फुलवारीशरीफ थाना पुलिस के अधिकारी शुक्रवार को ईस्ट कॉलोनी थाना पहुंचे. जहां पटना पुलिस ने नयागांव ठाकुरबारी रोड निवासी उपेंद्र शर्मा के पुत्र अनिकेत को ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया. जिसे फुलवारी शरीफ पुलिस अपने साथ ले गयी. जानकारी देते हुए ईस्ट कॉलोनी थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 7 जनवरी को फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में अपहरण का एक मामला दर्ज किया गया था. जिसमें पुलिस ने डिजिटल इंक्वारी के क्रम में मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला. इसके आधार पर अनिकेत को संदिग्ध पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि फुलवारीशरीफ थाना में अपहरण को लेकर कांड संख्या 34/24 दर्ज किया गया था. जिस मामले में अनिकेत की गिरफ्तारी हुई है. जिसे फुलवारी शरीफ पुलिस अपने साथ ले गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >